स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat mission) और दुनियाभर में योग (Yoga) का डंका बजाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम से 'फिट इंडिया मूवमेंट' (Fit India Movement) का आगाज कर दिया है. 'फिट इंडिया मूवमेंट' 29 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा. चार साल तक चलने वाले इस अभियान में हर साल नई मुहिम को जोड़ा जाएगा. पहले साल फिजिकल फिटनेस का अभियान चलाया जाएगा जबकि दूसरे साल खाने की आदत को लेकर अभियान चलाया जाएगा, तीसरे साल पर्यावरण का स्वच्छ रखने को लेकर अभियान चलाया जाएगा. चौथे साल में बीमारी को दूर रखने के लिए अभियान चलाया जाएगा.
Catch All The Latest Updates In The Market LIVE Only On CNBC AWAAZ
No comments:
Post a Comment